छत्तीसगढ़

खेत में काम करने गए किसान की बिजली तार की चपेट में आने से मौत

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के पिपरिया में विद्युत विभाग की लापरवाही से एक और किसान की मौत हो गई। युवक अपने खेत में काम करने के लिए गया हुआ था, जहां महीनों से पड़े डिस्मेंटल तार को वह हटाने की कोशिश कर रहा था। तार बिजली के हाईटेंशन तार से जुड़ा था, जिससे करेंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वहीं इस मौत के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ काफी हंगामा किया।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी बिजली विभाग की लापरवाही के चलते गांव में एक युवक की मौत हो चुकी है। इतना ही नहीं कई किसानों की गाय-भैंसे भी खुले में पड़े बिजली के तार की चपेट में आ चुके हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के लिए ग्रामीणों ने विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। पूरा मामला चरडोंगरी गांव की घटना पिपरिया थाना क्षेत्र का है।

See also  ग्राम पोड़ी दल्हा की सरपंच उपसरपंच सहित सभी पंचों ने गांव में पूर्ण शराब बंदी की मांग को लेकर अकलतरा थाने में ज्ञापन सौंपा

एक ग्रामीण ने बताया कि मृतक युवक जलेश्वर साहू अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए अकेला व्यक्ति था। उसके पिता अपंग हैं और तीन महीने पहले ही जलेश्वर की शादी हुई थी। युवक के मृत्यु के बाद परिवार में मातम पसर गया है और अब उसके परिवार का पालन पोषण करने वाला कोई नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply