जांजगीर चांपा

सक्ती में बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या..सिर और गले में मिले चोट के निशान

सक्ती
जिले के ग्राम मुक्ता में घर के अंदर कमरे में सो रहे बुजुर्ग दंपति की अज्ञात हमलावर द्वारा धारदार हथियार से हत्या की गई है। दोनों के शव को जलने का किया गया प्रयास, पुलिस टीम और डॉग स्क्वाड टीम फॉरेंसिक की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक मगन गबेल 60 वर्ष पत्नी बुधवारा बाई 55 वर्ष किराना दुकान और खेती बाड़ी कर अपना जीवन यापन करते थे। मंगलवार की रात को खाना खाने के बाद दोनों कमरे में सोने चले गए। तभी अज्ञात हमावरो ने कमरे में आकर सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दोनों को मौत के घाट उतारा दिया। फिर सिर को जालने का प्रयास किया गया है। आज बुधवार को जब दुकान नहीं खुली तो पड़ोसियो ने घर जाकर देखा तो दोनों मृत अवस्था में कमरे के बेड पर थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस टीम और बिलासपुर से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया।
मालखरौदा थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि घर के कमरे में रखा अलमारी से सामन बिखरे हुए हैं चोरी की आशंका है। घर में दोनो पति पत्नी अकेले रहते है जिससे चोरी क्या हुई है यह पता नहीं चल पाया है। वही बुजुर्ग दंपति की गांव में व्यवहार कैसा था किसी से दुश्मनी, जमीन विवाद और लड़ाई झगड़ा की एंगल से जांच पड़ताल की जा रही है।

See also  पत्नी रूठी तो पति ने उठाया खौफनाक कदम : घर लौटकर दो बच्चों के साथ जहर खाकर दी जान

Related Articles

Leave a Reply