Uncategorized

डायरिया से बच्ची की मौत : खुले कुएं का पानी पी रहे लोग, गांव में उल्टी-दस्त की बीमारी फैली, कई पीड़ित

बिलासपुर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र में डायरिया से 2 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई है। बच्चे को रात में अचानक उलटी-दस्त की शिकायत हुई, जिसके बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में बच्ची ने दम तोड़ दिया। गाँव में डायरिया के प्रकोप की आशंका है। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

See also  BetPlay: Quick Play Slots y Live Action – Ganancias Rápidas en BetPlay Casino

हास्पिटल के रास्ते में दम तोड़ गई बच्ची

जानकारी के अनुसार मस्तूरी विकासखंड के बूढ़ीखार गाँव के निवासी राजकुमार केवर्त की 2 साल की बच्ची को रात में अचानक उलटी दस्त शुरू हो गई। परिजन बच्ची को मल्हार स्थित अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया। मस्तूरी ले जाने के दौरान रास्ते में ही बच्ची की मौत हो गई।

See also  Golden Panda Casino : Machines à sous et jeux en mode Quick‑Play pour des sessions à haute intensité

गाँव के कई लोग हैं डायरिया से पीड़ित

जानकारी के अनुसार गाँव के 8 से 10 लोग डायरिया पीड़ित हैं। बुढीखार के केंवट मोहल्ला में सरकारी हैंड पंप नहीं है, इसलिए गांव के लोग खुले कुएं का पानी पीने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों को पीने का साफ पानी नहीं मिल रहा है, जिसके कारण लोग डायरिया के शिकार हो रहे है।

See also  Sugar Rush: Sweet Slots for Quick‑Hit High‑Impact Wins

Related Articles

Leave a Reply