देश

पहले ब्रेनवॉश, फिर निकाला पैसा… बेटी ने कबूला इस्लाम; परिवार पहुंचा थाने

उल्हासनगर

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है. शहर में रहने वाले एक परिवार ने अपनी बेटी द्वारा मुस्लिम धर्म अपनाने और उसके गलत इस्तेमाल की आशंका को लेकर विट्ठलवाड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायतकर्ता के अनुसार, उनकी बेटी ने मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लिया है. जब उन्हें यह जानकारी मिली, तो उन्होंने उसकी वापसी की उम्मीद जताई, लेकिन उसके सहयोगी परिवार को उसके मौजूदा ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहे थे. अंत में परिवार ने विट्ठलवाड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘महिला ने यह भी कहा है कि धर्म परिवर्तन के बाद उसकी बेटी ने अपने पिता के खाते से पैसे निकाल लिए. उसने हमें बताया कि उसकी बेटी का ब्रेनवॉश किया गया है. उसे अवैध गतिविधियों में भाग लेने के लिए मजबूर किया जा सकता है.’

See also  घर के अंदर लटका मिला ADM का शव, लगे थे भ्रष्टाचार के आरोप

महिला की शिकायत पर केस दर्ज
महिला की शिकायत पर गुरुवार को भारतीय दंड संहिता के तहत विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने (153-ए), पूजा स्थलों को नुकसान पहुंचाने या अपवित्र करने (295, 295-ए), आपत्तिजनक बयान देने (298), धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक धमकी और अन्य अपराधों के अलावा खतरनाक हथियार (324) से नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में विट्ठलवाड़ी पुलिस थाने में सलीम चौधरी, शबाना शेख, शबाना शेख की बेटी महेक शेख, शबाना शेख की बहन अमीना, अफिदा खातून, पति वसीम, बाबू दास, काजी इलियाज निजामी और एडवोकेट कमरुद्दीन अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में अधिक जानकारी के लिए कल्पना चौधरी ने बताया कि जब वह लंदन गई थी और उसका पति आउट ऑफ स्टेशन था. उसी समय यह घटना हुई है. यही नहीं पीड़िता की मां कल्पना चौधरी ने बताया कि उल्हासनगर शहर में मुस्लिम धर्मांतरण करने वाली एक संगठित गिरोह के सक्रिय है.

See also  थाने में ही फंदे पर झूलने की थी तैयारी : सहकर्मी की नजर पड़ी तो बचा लिया गया आरक्षक, टीआई से था परेशान

Related Articles

Leave a Reply