छत्तीसगढ़रायपुर

SnapChat में रायपुर की युवती ने दोस्तों को भेजी Photo’s… उसे Edit कर बनाया अश्लील, फिर शुरू हुई डिमांड

रायपुर : क्या आप भी SnapChat यूज करते है… दिन रात आप भी अपने दोस्तों को स्नैप भेजते हैं.. तो जरा सवाधान हो जाइये.. कही ऐसा न हो कि आपके भेजे स्नैप से आपकी अश्लील फोटो तैयार कर वायरल करने की धमकी दी जाए और इसके एवज में आपसे पैसों की डिमांड की जाए.. ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की एक युवती के साथ सामने आया है, जिसने पूरे मामले की शिकायत पुरानी बस्ती थाना पुलिस से की हैं.

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

युवती है नाबालिग

  • पुलिस के मुताबिक युवती नाबालिग है.
  • वो रोजाना अपने दोस्तों को स्नैप भेजा करती थी.
  • युवती की अश्लील फोटो बनाकर परिजनों को भेजी गई.
  • फोटो वायरल न करने के एवज में 1.50 लाख रूपए की डिमांड की गई.
  • पुरानी बस्ती पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच.
See also  जांजगीर-चांपा : बड़ा खुलासा! किरायेदार सत्यापन में पकड़ा गया ISI स्लीपर सेल का संदिग्ध

जानकारी के मुताबिक पुरानीबस्ती पुलिस ने एक नाबालिग छात्रा की अश्लील फोटो परिवार वालों को भेजकर डेढ़ लाख रुपए की मांग करने वाले आरोपियों के खिलाफ अवैध वसूली एवं आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना के बाद से बालिका व परिवार बेहद तनाव में है. मोबाइल नंबर के आधार पर सबूत जुटाए गए हैं. पुलिस को आशंका है कि आरोपी पीड़ित परिवार के बारे में जानते रहे होंगे, तभी उनके परिजनों के मोबाइल नंबर भी आसानी से मिल गए. पुलिस के मुताबिक आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

Related Articles

Leave a Reply