छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : 20 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, फंदे पर झूलते देख परिजनों के उड़े होश

जांजगीर-चांपा। जिले के बसंतपुर गांव से एक दर्दनाक खबर सामने आई है… जहाँ 20 वर्षीय हीरा सिंह चौहान ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

जानकारी के अनुसार, हीरा सिंह चौहान रात को परिवार के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने गया था। जब सुबह परिजन उठे, तो देखा कि हीरा सिंह घर के पीछे बने कोठा में रस्सी के फंदे से झूल रहा था। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

बताया जा रहा है कि हीरा सिंह की शादी को महज़ पाँच महीने ही हुए थे। अचानक इस तरह की घटना से परिवार के साथ-साथ गांववाले भी सदमे में हैं। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

See also  नवागढ़ राछाभाटा में शराब के नशे में युवक का तांडव, 112 ने संभाला मामला

Related Articles

Leave a Reply