छत्तीसगढ़

बंदर की गोली मारकर हत्या:छत पर उधम-कूद मचा रहे थे मंकी, युवक ने नाक पर की फायरिंग, मौके पर मौत

कबीरधाम। जिले में बंदर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद बजरंग दल और हिन्दू संगठनों ने विरोध जताया। वन विभाग ने मृत बंदर को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पूरा मामला कवर्धा थाने क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी महेश सोनी राजानवागांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि कई बंदर छत पर उधम कूद मचा रहे थे। इसी के चलते आरोपी ने घर में रखे एयर गन से बंदर पर फायर कर दिया। बंदूक की गोली सीधे बंदर के नाक में लगी। बंदर लहूलुहान होकर गिर पड़ा और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

See also  मार्च में प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव : रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ के रहवासी, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन
कबीरधाम जिले में बंदर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

कबीरधाम जिले में बंदर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

हिन्दू संगठन के लोग मौके पर पहुंच प्रदर्शन किया

इस दौरान आसपास के लोगों ने गांव में बवाल मचा दिया। वहीं सूचना पर बजरंग दल और अन्य हिन्दू संगठन के लोग मौके पर पहुंचकर बवाल किया। इसके बाद फॉरेस्ट ऑफिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृत बंदर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

See also  सरकारी आदेश से निजी स्कूलों में हड़कंप: छीन लिया गया परीक्षा लेने का अधिकार, सभी कक्षाओं के एग्जाम डीईओ कार्यालय लेगा
कबीरधाम में बंदर को गोली मारने के आरोपी महेश सोनी गिरफ्तार।

कबीरधाम में बंदर को गोली मारने के आरोपी महेश सोनी गिरफ्तार।

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एक्शन

कवर्धा वन मंडल अधिकारी शशि कुमार ने बताया कि शनिवार को बंदर को गोली मारने की सूचना मिली थी। राजनांदगांव के महेश सोनी ने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

See also  सालभर बाद जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री कवासी लखमा, स्वागत करने समर्थकों की उमड़ी भीड़

Related Articles

Leave a Reply