छत्तीसगढ़बिलासपुर

टीका लगाने के बाद दो मासूम की मौत : स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, आब्जर्वेशन में रखे गए 5 बच्चे

बिलासपुर। टीका लगाने के बाद दो मासूमों की मौत का मामला समाने आया है। घटना कोटा के पटैता कोरीपारा की है। घटना के बाद स्वास्थ्य​ विभाग में हड़कंंप मच गया और उच्च अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर हालात का जायजा लिया। 5 बच्चों को ऑब्जर्वेशन के लिए CHC में भर्ती किया गया है।

See also  छत्तीसगढ़ में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक- विष्णुदेव साय

कोटा क्षेत्र के पटैता कोरीपारा में आंगनबाड़ी में टीका लगने से डेढ माह और दो दिन के दो मासूम बच्चों की तबीयत बिगड़ गई और फिर उनकी जान चली गई। वहीं गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में सात बच्चों को टीका लगाया गया था। 5 बच्चों को ऑब्जर्वेशन के लिए CHC में भर्ती किया गया है।

See also  दहेज प्रताड़ना और पहली पत्नी रहते दूसरी शादी का मामला, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

बीएमओ निखलेश गुप्ता ने कहा कि इन मासूमों को बीसीजी और पेंटा वन का टीका लगा था। मौत का सही कारण जांच के बाद ही सामने आएगा। वहीं पांच मासूमों को ऑब्जर्वेशन के लिए सीएचसी कोटा में भर्ती किया गया है। जिन्हें स्वस्थ बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply