देश

सड़क पर खड़ी थी युवती, पास में आकर रुकी एक कार, जबरन गाड़ी में बैठाया, जंगल में ले जाकर…

सोनभद्र

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक महिला अपने केस के सिलसिले में कोर्ट जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी तभी गाड़ी से आये तीन लोगों ने महिला का मुंह दबाकर किडनैप कर लिया. महिला ने चिल्लाने की काफी कोशिश की, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाई. तीनों महिला को किडनैप करके जंगल की तरफ ले गए और वहां उसका रेप किया. इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला अनपरा का है, आरोपी महिला को खींच कर ले गए और उसे नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर दिया. आरोप है कि जब महिला की आंख खुली तो उसके कपड़े खुले हुए थे और वह जंगल में एक मंदिर के पीछे पड़ी हुई थी, उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे. महिला ने आरोपियों से पूछा- ये गलत काम क्यों किया? तो उसमें एक आरोपी ने बताया कि वो भदोही जिले में पुलिस में है और आरोप है कि उसने महिला को धमकाया और किसी से इसके बारे में कुछ भी न कहने की धमकी दी.

See also  उद्धव को 21, कांग्रेस 17 और शरद पवार 10 सीट…, महाराष्ट्र में MVA ने किया शीट शेयरिंग का ऐलान

जंगल से ही पुलिस को किया फोन
आरोपियों के चंगुल से छूटी महिला सहायता के लिए तत्काल पुलिस की डायल 112 नंबर पर फोन किया, जहां मौके पर पहुंची पुलिस को उसने अपनी पूरी आपबीती बताई, पुलिस ने वहीं से अपने उच्च अधिकारियों को इस घटना के बारे में सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने किडनैपिंग स्थल और रेप स्थल का निरीक्षण भी किया. उसके बाद महिला को घर पहुंचाया गया. महिला ने एक आरोपी को पहचाना, जिसके आधार पर पुलिस की जांच पड़ताल आगे बढ़ी.

आरोपी किए गए गिरफ्तार
जब पीड़िता ने पुलिस से इस घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने जांच की. पूछताछ और छापेमारी के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी फरार थे, पुलिस की काफी मशक्कत के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इधर घटना के बाद से ही आरोपी फरार बताए जा रहे थे. पीड़िता आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर लगातार पुलिस के संपर्क में थी.

See also  अब घर बैठे मिलेगी सस्ती दवाएं, जन औषधि केंद्र की ऑनलाइन सेवा शुरू

Related Articles

Leave a Reply