देश

हैलो पुलिस! हम चोर बोल रहे हैं, बचा लो… फोन पर मांगी मदद, मौके पर पहुंचे अफसर; जानें पूरा मामला

चोरी करने के लिए गए हुए चोर हमेशा पुलिस से बचते फिरते हैं, इसके लिए वो बहुत सी सेटिंग भी बैठाते हैं ताकि किसी तरह से भी पुलिस उनतक न पहुंच जाए, लेकिन इसके इतर राजस्थान के बीकानेर चोरों का एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां ने पुलिस को बकायदा फोन करके बोले- हैलो पुलिस! मैं चोर बोल रहा हूं और बुरी तरह से फंस गया हूं…जल्दी से आकर हमें बचा लो…, पुलिसवालों ने जब इस तरह की बात फोन पर सुनी तो वो भी अचरज में रह गए.

उन्हें लगा कोई उनके साथ गंदा मजाक कर रहा है, लेकिन कुछ समय बाद जब उन्हें दोबारा से फोन आया तो पुलिस चोरों की बताई हुई लोकेशन बिचलाबास पर पहुंचे. वहां का नजारा देखकर पुलिस भी दंग रह गई और बड़ी मशक्कत के बाद चोरों को फंसे मुश्किल से बाहर निकाला. चोरों ने ये मदद पुलिस को कंट्रोल रूम में 100 नंबर पर डायल करके किया था.

See also  8 मार्च को किन महिलाओं के खाते में आएंगे 2,500 रुपये?

डर के मारे कमरे दुबके चोर
चोर बिचलाबास में मदनलाल नाम के शख्स के घर में चोरी करने के लिए गए हुए थे. वो चोरी करते कि उससे पहले ही मदनलाल रात के लगभग तीन बजे अपने घर पहुंच गए उन्हें अपने घर के अंदर से कुछ अजीब आवाजें सुनाई दीं. उन्हें शक हुआ कि घर के अंदर कोई घुसा हुआ है और कुछ बड़ी गड़बड़ है, क्योंकि घर में पहले से ही लॉक लगा हुआ था.

मदनलाल ने इसके बारे में पुलिस को सूचना देने के बजाय अपने आस-पास के मोहल्ले के लोगों और रिश्तेदारों को इकट्ठा कर लिया. अब परिस्थिति बिल्कुल विपरीत थी. चोरों को बाहर से जोर-जोर की आवाजें सुनाई दे रही थीं. चोर उस घर के कमरों में डर के मारे दुबके रहे. चोरों को लगने लगा कि अब उनका बाहर निकलकर बचना बिल्कुल ही मुश्किल है तो उन्होंने बचने की एक तरकीब निकाली और 100 नंबर पर डायल कर दिया, जिसके बाद पुलिसवालों ने जैस-तैसे चोरों को वहां से बचाया गया.

See also  अकलतरा, डभरा और बम्हनीडीह की विभिन्न राइस मिलों से धान व चांवल जप्त......खाद्य विभाग की टीम की कार्रवाई

हाथ जोड़कर मांगी माफी
पकड़े जाने के बाद चोरों ने पुलिसवालों के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी. चोरों ने कहा वो अपनी गलती के लिए हरजाने भरने को तैयार हैं. चोरों की हालत बिल्कुल ऐसी बन गई मानो अब वो दोबारा कभी इस तरह की घटना को अंजाम नहीं देंगे. ऐसी दशा कि जान बची और लाखों पाए.

Related Articles

Leave a Reply