देश

मंदिरों में गूंजा हर-हर महादेव का नारा! सावन का पहला सोमवार मंदिरो में उमड़े भक्त

उज्जैन

भगवान शिव के प्रिय महीने सावन की शुरुआत तो कल ही हो गई थी लेकिन आज सावन का पहला सोमवार है. देश भर में अलग अलग जगहों पर मंदिर सज गए हैं. मंदिरों में भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए लोग उमड़ पड़े हैं. हर-हर महादेव के नारों के साथ मंदिर परिसर गूंज रहा है. सावन के पहले सोमवार पर मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भस्म आरती का आयोजन किया गया. इस मौके पर मंदिर के पुजारी मौजूद रहे. सावन महीने के पहले सोमवार में यहां बिना श्रद्धालुओं के भस्म आरती की गई.

See also  छत्तीसगढ़ पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में कोरोना पॉजिटिव मिले 35 जवान, 650 पर Covid का खतरा

Related Articles

Leave a Reply