छत्तीसगढ़

विरोध प्रदर्शन के दौरान बाल बाल बचे नेता जी, कुर्ते में लगी आग, मची भगदड़

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले में आज कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल राहुल गांधी को लेकर अमर्यादित बयानबाजी को लेकर जिला कांग्रेस संगठन द्वारा पुतला दहन किया जा रहा था। लेकिन कांग्रेस नेता पुतले को आग के हवाले करते इसी बीच जिलाध्यक्ष पुतले को लात मारने जा रहे थे, तभी किसी ने दूसरी तरफ से पुतले पर पेट्रोल उढ़ेल दिया। बस फिर क्या था नेताजी का पैर और कुर्ता आग की चपेट में आ गया। कपड़े में आग लगते ही मौके पर भगदड़ मच गया। आनन फानन में जिलाध्यक्ष पर पानी डालकर आग बुझाया गया। घटना के बाद घायल जिलाध्यक्ष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

See also  रायगढ़ स्टील प्लांट के फर्नेस में ब्लास्ट, 4 मजदूर बुरी तरह झुलसे, मची अफरा तफरी

गौरतलब है कि केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और महाराष्ट्र शिवसेना {शिंदे गुट} के विधायक संजय गायकवाड़ के ने राहुल गांधी को लेकर अमर्यादित बयानबाजी की थी। इस अमर्यादित बयानबाजी को लेकर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में आज जीपीएम जिले में कांग्रेस के कार्यकताओं के द्वारा पेंड्रा के दुर्गा चौक में पुतला दहन और प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया था। कांग्रेसियों द्वारा केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू औऱ महाराष्ट्र शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ का पुतला दहन की पूरी तैयारी की गयी थी। बताया जा रहा है कि पुतला दहन के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस द्वारा कांग्रेस नेताओं को पुतला दहन से रोकने की कोशिश की गयी।

See also  मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बड़ा फैसला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सीधे खातों में मिलेगी साड़ी खरीदी की राशि

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतले में आग लगा दी। वीडियों में देखा जा सकता है कि जलते हुए पुतले को जिलाध्यक्ष उत्तम वासुदेव लात से मारने के लिए आगे बढ़ते हैख् तभी किसी ने पुतले पर पेट्रोल उढ़ेलकर आग भड़का दिया। फिर क्या था देखते ही देखते कांग्रेस जिलाध्यक्ष आग की चपेट में आ गए। उत्तम वासुदेव के कुर्ते में आग लगते ही वह दौड़कर दूर भागते हुए सड़क पर गिर गये। जिसके बाद समय रहते पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आग पर काबू पा लिया। घायल उत्तम वासुदेव को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

See also  रिवर व्यू इलाके में नवजात का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply