छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा : राजू इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

जांजगीर चांपा। जिले के बलौदा में स्थित राजू इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में आज भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना स्थल बलौदा बस स्टैंड के पास बताया जा रहा है। वहीं खबर लिखे जाने तक दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची थी। पुलिस और स्थानीय लोग आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे रहे।

See also  तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग उछलकर गिरा सड़क पर मौके पर मौत

Related Articles

Leave a Reply