छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

खोखरा धान खरीदी केंद्र के गेट पर किसानों का धरना, सत्यापन के बाद भी नहीं हो रही खरीदी का आरोप

जांजगीर चांपा। खोखरा धान खरीदी केंद्र के मुख्य गेट के सामने आज बड़ी संख्या में किसान धरने पर बैठ गए। खोखरा और धाराशिव क्षेत्र के किसान धान खरीदी नहीं होने से नाराज़ हैं और खरीदी तत्काल शुरू करने की मांग कर रहे हैं।धरने पर बैठे किसानों का आरोप है कि उनका धान पहले ही सत्यापित हो चुका है, इसके बावजूद खरीदी नहीं की जा रही है। किसानों का कहना है कि शासन द्वारा धान बेचने के लिए उन्हें सिर्फ दो दिनों का समय दिया गया है, लेकिन केंद्र में अव्यवस्था के कारण उनका धान नहीं लिया जा रहा।किसानों ने बताया कि वे कर्ज से परेशान हैं और धान नहीं बिकने की स्थिति में आर्थिक संकट और गहरा जाएगा। किसानों का यह भी कहना है कि अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर उनसे बात करने नहीं आया, जिससे आक्रोश बढ़ता जा रहा है।स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे।

See also  कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस : मुख्यमंत्री साय ने सभी जिलों में आयुष्मान पंजीयन शत-प्रतिशत करने के दिए निर्देश

Related Articles

Leave a Reply