कोरबाछत्तीसगढ़

22 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, घर में फाँसी से लटकती मिली लाश 

कोरबा। जिले के बालको नगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत भदरापारा में रहने वाले 22 वर्षीय मंथन गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। अपने घर के एक कमरे में म्यार पर उसका शव लटका हुआ मिला। इसकी सूचना बालको थाना पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

मृतक के पिता संतोष गुप्ता ने बताया कि उसके दो बेटे और एक बेटी है। मृतक बड़ा बेटा था, दोनों बेटे मां के साथ बालको में रहते और वो अपनी बेटी के साथ बिलापसुर मे रहता है। निजी कम्पनी में काम करता है, उसकी बेटी बिलासपुर में पढ़ाई कर रही है। काम में छुट्टी के दौरान वह घर वालों को नेहरू नगर आता है। पिछले दो दिनों से वह अपने बड़े बेटे को फोन कर रहा था। जहां उसका मोबाइल बंद दिखा रहा था। जब उसने उसकी मां से फोन कर जानकारी ली, तो पता चला कि वह पिछले दो दिनों से परेशान है। किस बात को लेकर परेशान है, यह नहीं बता रहा है।

See also  जांजगीर-चांपा : बड़ा खुलासा! किरायेदार सत्यापन में पकड़ा गया ISI स्लीपर सेल का संदिग्ध

संतोष गुप्ता ने बताया कि शनिवार की रात उसकी मां के मोबाइल पर फोन पर मंथन से बात की तो मंथन ने बताया कि उसे कोई परेशानी नहीं है। मोबाइल में रिचार्ज नहीं होने के कारण मोबाइल बंद होना बताया और अगली सुबह उसे फोन पर जानकारी मिली कि मंथन ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी है। यह घटना क्यों हुई, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

मृतक मंथन घर पर अकेला था उसकी मां काम से बाहर गई हुई थी। वहीं, छोटा भाई भी किसी काम से गया हुआ था। जब उसकी मां वापस लौटी तो मंथन फांसी के फंदे पर मंथन लटका हुआ मिला। इस मामले में बालको थाना पुलिस ने मृतक के परजनों का बयान दर्ज किया है और आगे जांच करवाई करने की बात कही है।

See also  कार्यक्रम से लौट रहे यात्रियों से भरा वाहन पलटा, 35 लोग घायल, कई लोगों को गंभीर चोटें आई

Related Articles

Leave a Reply