छत्तीसगढ़रायगढ़

घर में घुसकर बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

रायगढ़। जिले के एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. गधरी पुलिया के पास एक घर में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है.

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

यह मामला जूट मिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक घर में बल्लू तिवारी (60 वर्ष) की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि देर रात कुछ अज्ञात आरोपियों ने घर में घुसकर अधेड़ की हत्या कर दी. मोहल्ले वासियों के मुताबिक मृतक ब्याजी का कार्य करता था बहुत लोग उसके पास ब्याज में पैसा लेने आते थे.

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संभवतः ब्याज में पैसा लेने आया कोई व्यक्ति ही मृतक के पास पहुंचा होगा. पैसे की लालच में उसकी नियत खराब हुई और उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया होगा. मृतक बल्लू तिवारी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी आरोपी अपने साथ ले गया, जिससे पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है. मृतक की चार बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है और वे घर से बाहर रहती हैं, जबकि बल्लू तिवारी अकेले ही घर में रहता था. फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

Related Articles

Leave a Reply