छत्तीसगढ़

बिलासपुर रेल हादसा अपडेट : मेमू ट्रेन की असिस्टेंट पायलट CRS जांच पूरी होने तक सस्पेंड

बिलासपुर. बिलासपुर रेल हादसे से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है. हादसे में घायल हुई असिस्टेंट लोको पायलट रश्मि राज को सस्पेंड कर दिया गया है. सीआरएस जांच पूरी होने तक उनका सस्पेंशन जारी रहेगा. फिलहाल रेलवे हॉस्पिटल में उनका इलाज जारी है.

रेल प्रशासन ने इससे पहले सोमवार को वरिष्ठ विद्युत अभियंता (ऑपरेशनल) मसूद आलम को हटा दिया. वह फोर्स लीव पर भेजे गए हैं. उनकी जगह सीनियर टीआरडी (वरिष्ठ विद्युत अभियंता कर्षण) विवेक कुमार को जिम्मेदारी सौंप दी गई है.

बता दें कि 4 नवंबर को लाल खदान में रेल हादसा हुआ था. मेमू और मालगाड़ी के बीच हुई टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई. इसमें असिस्टेंट लोको पायलट रश्मि राज गंभीर रूप से घायल हुई थी. जिनका अपोलो अस्पताल में इलाज चला, जहां से डिस्चार्ज होने के बाद जांच अधिकारियों ने बयान दर्ज किया था.

See also  छत्तीसगढ़ से आ रही बस लातेहार में दुर्घटनाग्रस्त, नौ की मौत, 70 घायल

Related Articles

Leave a Reply