छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट में CRPF के 5 जवान घायल, मचा हड़कंप

जगदलपुरः सरकार और सुरक्षाबलों की ओर से किए जा रहे लगातार कार्रवाई से नक्सली अब बैकफूट पर आ गए हैं। छिटपुट पर घटनाओं के जरिए जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच अब बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां IED ब्लास्ट की चपेट में आने से पांच जवान घायल हो गए हैं। सभी घायल जवानों को इलाज के लिए बीजापुर अस्पताल लाया गया है।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

मिली जानकारी के अनुसार घटना बीजापुर जिले के गुंडम क्षेत्र की है। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सीआरपीएफ के जवान इलाके में सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान अचानक आईईडी ब्लास्ट हो गया। घटना में पांच जवान घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है। सभी जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

See also  जांजगीर-चांपा: स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 89 वाहनों की जांच, 10 चालकों पर कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply