छत्तीसगढ़

कोरबा : पिकनिक स्पॉट में एक व्यक्ति की मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। जिले के रजगामार चौकी अंतर्गत डेंगुरनाला पिकनिक स्पॉट से एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पिकनिक मनाने पहुंचे लोगों ने शव को देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

वहीं घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर मृतक की बाइक और कपड़े भी बरामद हुए हैं। फिलहाल मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच की जा रही है।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि लाश मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची और उसकी पहचान सीएसईबी कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय भोला मांझी के रूप में की गई, जो सीएसईबी कॉलोनी में ठेला चलाता था। मौत कैसे और कब हुई, यह जांच का विषय है।

See also  कोरबा में जिंदा जला ड्राइवर:तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई, शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Related Articles

Leave a Reply