छत्तीसगढ़

विधायक ईश्वर साहू के बेटे के खिलाफ थाने में शिकायत, कार्रवाई नहीं होने पर आदिवासी समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

बेमेतरा. आदिवासी समाज ने साजा विधानसभा के विधायक ईश्वर साहू के बेटे कृष्णा साहू खिलाफ साजा थाने में शिकायत की है. उन पर मारपीट और गाली गलौज के साथ अपमानजनक जातिगत टिप्पणी करने का आरोप लगाया है. इस मामले को लेकर कलेक्टर को भी एक पत्र आदिवासी समाज ने सौंपा है और कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

See also  शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा : आकाश झूला टूटने से 6 लोग गिरे, 2 युवतियों की हालत नाजुक, महिला समेत 3 अन्य घायल

शिकायत पत्र में बताया गया है कि 13 अक्टूबर को ग्राम चेचानमेटा में दशहरा कार्यक्रम के दौरान रात 11 बजे मनीष का दोस्त राहुल और विधायक पुत्र कृष्णा साहू के बीच विवाद हो रहा था. जब मनीष ने बीच बचाव किया तो विधायक पुत्र ने जातिगत गाली-गलौज करते हुए हाथ के कड़े से मारा. मारपीट में विधायक पुत्र के साथ करीब दस लोग और थे, जिन्होंने मनीष और उसके दोस्त राहुल से मारपीट की है.

See also  थ्री स्टार होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : 7वीं मंजिल पर स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, तीन महिलाओं समेत मैनेजर और संचालक गिरफ्तार

इस मामले काे लेकर आदिवासी गोंड समाज के अध्यक्ष ने एसडीएम से भी शिकायत की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि टीआई साजा ने आदिवासी युवक से मारपीट के मामले में विधायक ईश्वर साहू के दबाव में रिपोर्ट दर्ज नहीं करने की बात कही और समझौता करने की बात कहते हुए धमकाया.

See also  छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 6,414 जोड़े एक सूत्र में बंधे, सीएम कन्या विवाह योजना के तहत हुई शादी

मामले की जांच की जा रही : एसपी

इस मामले में बेमेतरा एसपी रामकृष्ण साहू ने कहा विधायक के बेटे के खिलाफ शिकायत मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply