छत्तीसगढ़रायपुर

आज अभी नियुक्ति देने की मांग पर अड़े SI भर्ती के अभ्यर्थी, गृहमंत्री के बंगले में डाला डेरा

रायपुर। परीक्षा परिणाम जारी नहीं होने से नाराज छत्तीसगढ़ SI भर्ती के अभ्यर्थियों ने अब मोर्चा खोल दिया है। अपनी मांगों को लेकर एसआई परीक्षा के परीक्षार्थी गृह मंत्री विजय शर्मा के घर पर पहुंच गए और उनके बंगले में ही रात गुजारी। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक परीक्षा का परिणाम और नियुक्ति नहीं हो जाती है, तब तक बंगले में रहेंगे। गृह मंत्री ने अपने बंगले में रात गुजारने की व्यवस्था की थी।

बता दें कि एसआई परीक्षा के परीक्षार्थी जिन्होंने इसका एग्जाम दे दिया है। वो रिजल्ट की आस को लेकर लगातार अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अभ्यर्थियों ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि कोर्ट ने पहले भी रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया था।

See also  CGMSC घोटाले में मोक्षित कार्पोरेशन का डायरेक्टर शशांक गिरफ्तार

उसके बावजूद भी रिजल्ट जारी नहीं किया गया। इस मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा ने बुधवार को आश्वासन दिया था कि दिवाली तक हाई कोर्ट के निर्देश का पालन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply