देश

‘राहुल गांधी देश के पीएम बनने वाले हैं…’, जानें किस राज्य के सीएम ने की ये बड़ी भविष्यवाणी, तारीख भी बता थी

राहुल गांधी देश के पीएम बनने वाले हैं…’ य़े भविष्यवाणी तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने की है। रेड्डी ने कहा कि राहुल गांधी जल्द ही देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, जो फुल टाइम पॉलिटिक्स करते हैं। रेड्डी ने ये भविष्यवाणी ABP Network के द सदर्न राइजिंग समिट” कार्य़क्रम में की। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई।

दरअसल कार्यक्रम में एंकर ने रेवंत रेड्डी से जब यह पूछा कि फुल टाइम पॉलिटिक्स और रेवंत रेड्डी फार्मूला यदि अन्य राज्य में अपनाया जाए तो वहां भी कांग्रेस का झंडा फहराया जा सकता है? इसको लेकर तेलंगाना के सीएम मुस्कुराते हुए बोले राहुल गांधी भी तो 24 घंटे पॉलिटिक्स कर रहे हैं। वह हर दिन क्षेत्र में जा रहे हैं।

See also  सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया तत्काल बैन, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये मेडिसिन?

रेवंत रेड्डी ने कहा कि जब राहुल गांधी लोकसभा सदस्य से डिसक्वालीफाई हो गए थे तब सरकार ने उनसे उनका बंगला भी खाली करवा दिया था। उस समय राहुल गांधी के पास घर ही नहीं था। वह अमीर से गरीब बन गए. नरेंद्र मोदी भले ही गरीबी से उठकर प्रधानमंत्री बने, लेकिन राहुल गांधी तो अमीरों की परिवार से आते हैं उन्होंने भी त्याग किया है।

See also  सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया तत्काल बैन, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये मेडिसिन?

देश के पीएम बनने वाले हैं राहुल गांधी

तेलंगाना सीएम ने आगे कहा कि राहुल गांधी जिस तरह से फुल टाइम पॉलिटिक्स कर रहे हैं और क्षेत्र में जाकर लोगों से मिल रहे हैं तो जरूर वह देश के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी गरीबी से आए हैं और गरीबी दिखाकर प्रधानमंत्री बने हैं, लेकिन राहुल गांधी, मोतीलाल नेहरू और जवाहरलाल नेहरू बहुत ही रहीसों के परिवार से आते हैं। वहीं इंदिरा गांधी और राजीव गांधी भारत देश के लिए शहीद हो गए. सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के पद का भी त्याग कर दिया। उनकी छह पीडियों ने अपना पैसा, अपना जीवन और अपनी पोजीशन को त्यागा है।

See also  सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया तत्काल बैन, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये मेडिसिन?

Related Articles

Leave a Reply