देश

अब भूल जाओ IRCTC, 1 मार्च से सिर्फ इस ऐप से ही बुक होंगे ट्रेन टिकट, जानें कैसे करता है काम?

1 मार्च से ट्रेन टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अगर आप अब तक मोबाइल से जनरल या प्लेटफॉर्म टिकट लेने के लिए पुराने ऐप का इस्तेमाल करते थे. तो अब आपको नया तरीका अपनाना होगा. भारतीय रेलवे टिकटिंग प्रोसेस को ज्यादा स्मार्ट बनाने जा रहा है. लाखों यात्री रोज जनरल टिकट बुक करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं.

अब इनके लिए बड़ा बदलाव होगा. रेलवे की ओर से अलग-अलग ऐप्स की झंझट खत्म कर एक सिंगल प्लेटफॉर्म पर सारी सुविधाएं दी जाएगी. ऐसे में जरूरी है कि आप नए ऐप को अच्छे से समझ लें. जिससे सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो. जान लीजिए कैसे काम करेगा रेलवे का नया ऐप.

अब RailOne से होगी टिकट बुकिंग

देश में पुराना UTS ऐप 1 मार्च से बंद कर दिया जाएगा और उसकी जगह RailOne को प्राथमिकता दी जाएगी. यह ऐप सिर्फ जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग के लिए नहीं होगा. बल्कि इसे ऑल इन वन रेलवे प्लेटफॉर्म के तौर पर तैयार किया गया है. यहां जनरल टिकट, रिजर्वेशन और ट्रेन स्टेटस जैसी सेवाएं एक ही जगह मिलेंगी.

यानी अब अलग से IRCTC या दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत कम होगी.  टिकट से जुड़ा हर काम एक ही ऐप के जरिए हो जाएगा. इससे यूजर्स का समय बचेगा और बुकिंग प्रोसेस पहले से ज्यादा आसान होगा.

डिजिटल पेमेंट पर डिस्काउंट

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर डिजिटल पेमेंट करने वाले यात्रियों को 3 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा. यह ऑफर 14 जुलाई 2026 तक लागू रहेगा. जिससे रोजाना सफर करने वालों को सीधा फायदा मिल सकता है. पेमेंट के लिए यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और आर वॉलेट जैसे कई ऑप्शन दिए जाएंगे. अगर आपके पास पहले से R Wallet बैलेंस है. तो उसे भी नए ऐप में इस्तेमाल किया जा सकेगा. रेलवे डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देना चाहता है. इसलिए कैशलेस बुकिंग को प्रमोट किया जा रहा है. 

कैसे काम करेगा ऐप?

RailOne इस्तेमाल करने के लिए आप नया अकाउंट बना सकते हैं या अपना मौजूदा IRCTC अकाउंट लिंक कर सकते हैं. लॉगिन के बाद होम स्क्रीन पर Search Train ऑप्शन मिलेगा. यहां From और To में प्रस्थान और गंतव्य स्टेशन भरें. चाहें तो ट्रेन का नाम या नंबर भी डाल सकते हैं.

इसके बाद रूट की ट्रेनों की लिस्ट दिखेगी. जहां से क्लास चुनकर आगे बढ़ें. पैसेंजर डिटेल भरने के बाद यूपीआई, डेबिट या क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग से पेमेंट करें. पेमेंट होते ही टिकट ऐप में दिखेगा, जिसे डाउनलोड या शेयर किया जा सकता है.

जनरल टिकट कैसे बुक होगी?

RailOne में जनरल टिकट लेने के लिए Journey Planner में जाकर Unreserved ऑप्शन चुनना होगा. इसके बाद From Station और To Station में अपनी यात्रा की शुरुआत और गंतव्य भरें. अगर आप चाहें तो जीपीएस ऑन रखकर ऐप को आपकी मौजूदा लोकेशन डिटेक्ट करने दे सकते हैं. फिर ट्रेन का प्रकार जैसे मेल, एक्सप्रेस या सुपरफास्ट और पैसेंजर कितने हैं यह सिलेक्ट करें.

सभी डिटेल कन्फर्म करने के बाद यूपीआई, कार्ड या नेट बैंकिंग से पेमेंट करें. पेमेंट होते ही टिकट जनरेट हो जाएगा. आप My Tickets सेक्शन में जाकर टिकट देख सकते हैं या उसका पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply