छत्तीसगढ़

अस्पताल संचालक पर कुछ लोगों ने किया जानलेवा हमला, थाने में शिकायत दर्ज

दुर्ग। इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भिलाई के खुर्सीपार स्थित आई एम आई हॉस्पिटल के संचालक राजेश कुमार पर कुछ लोगों ने मारपीट करते हुए उन पर जानलेवा हमला कर दिया। पूरी घटना 2 नवम्बर देर रात की है। जब अस्पताल के संचालक राजेश कुमार ने खुर्सीपार थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई और बताया कि राजीव नगर का रहने वाला अमित मौर्य उनके पास इलाज के लिए देर रात उनके अस्पताल आया था, उसके पैर में चोट लगी हुई थी, उसे भर्ती होने के लिए कहा गया।

See also  कार्यक्रम से लौट रहे यात्रियों से भरा वाहन पलटा, 35 लोग घायल, कई लोगों को गंभीर चोटें आई

उसने भर्ती होने से मना कर दिया जिसके बाद प्राथमिक इलाज का खर्च 700 रुपए मांगा गया, तो अमित मौर्य ने आक्रोशित होकर डॉक्टर के साथ गाली गलौज की और उसे जान के से मारने की धमकी देने लगा, उसके बाद अमित मौर्य ने डॉक्टर से कहा कि वह उल्टा एक हजार रुपए उसे दे, क्योंकि उसे शराब पीना है डॉक्टर ने मना किया तो उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा, यह पूरा वाक्या सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया तो वही डॉक्टर को आंख सीने और पेट में चोट भी आई है। फिलहाल इस पूरे मामले पर अब खुर्सीपार पुलिस अमित मौर्य की पतासाजी कर रही है.

See also  200 टन मलबे की प्रोसेसिंग से निकले 5 बेशकीमती हीरे, CM साय ने कहा- प्रदेश के विकास को मिलेगा नया आयाम

Related Articles

Leave a Reply