छत्तीसगढ़

तीन दिन से लापता स्टाफ नर्स की नदी में मिली लाश… मौत ने खड़े किए कई सवाल

जगदलपुर। बस्तर जिले के जगदलपुर स्थित नए पुल के नीचे इंद्रावती नदी से बरामद महिला के शव की पहचान ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। तीन दिन पहले मिले इस शव की पहचान पथरागुड़ा निवासी 32 वर्षीय संगीता कश्यप के रूप में हुई है, जो पूर्व में मेडिकल कॉलेज जगदलपुर (मेकाज) में स्टाफ नर्स के रूप में सेवाएं दे चुकी थीं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि 11 जनवरी की दोपहर संगीता रोज़ की तरह पैदल घूमने निकली थीं, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटीं। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर कोतवाली थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके तीन दिन बाद इंद्रावती नदी में शव मिलने से परिजन सकते में हैं।

बताया जा रहा है कि संगीता पिछले कुछ वर्षों से मानसिक तनाव से गुजर रही थीं और इसी कारण नौकरी छोड़ चुकी थीं। अब सवाल यह है कि नदी तक वह कैसे पहुंची, क्या यह हादसा था, आत्मघाती कदम था या किसी अन्य कारण से मौत हुई? पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी, मोबाइल लोकेशन और अंतिम मूवमेंट की कड़ियाँ जोड़ रही है, ताकि मौत की असल वजह स्पष्ट हो सके।

See also  अखिल भारतीय सतनाम सेना महिला प्रकोष्ठ की बैठक 17 जनवरी को

Related Articles

Leave a Reply