छत्तीसगढ़बिलासपुर

खुद को लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा बताकर सीईओ को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले में एक युवक ने खुद को लोरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए सीईओ को जान से मारने की धमकी दे डाली। दरअसल यह पूरा मामला कोटा थाना क्षेत्र का है, जहाँ आरोपी युवक छेरका बाँधा स्थित वेलकम डिस्लरी मे पहले काम करता था, काम से निकाल देने के बाद युवक अपना आपा खो चूका था और फैक्ट्री में हो रहे प्रदूषण के खिलाफ शिकायत करने सीईओ के पास पहुंचा था।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

बताया जा रहा है कि इस दौरान युवक शराब के नशे में था। युवक ने सीईओ को खुद को लोर्रेंश बिश्नोई का गुर्गा बताते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। जिसके बाद सीईओ ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पिंटू मरकाम पिपरतराई कोटा का रहने वाला है जिसका काम छूट जाने और पत्नी से तलाक हो जाने की वजह से युवक परेशान हो चूका था, आरोपी पिंटू को आगे की कार्यवाही के लिए जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply