छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: ट्रक ने बाइक सवार को लिया चपेट में एक की मौत , तीन घायल, मौके पर चक्का जाम Video

जांजगीर- चाम्पा : एक्सीडेंट स्पाट बन चुके अमरताल में फिर एक दूर्घटना में एक युवा की मौत हो गई और तीन लोग जिसमें एक महिला, पुरुष भाई बहन और एक छह साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हैं । बताया जा रहा है कि मंजू दिवाकर पति सुभाष दिवाकर उम्र लगभग 24-25 वर्ष अपने मायके जेवरा थाना मुलमुला गयी थी । कुछ दिन रहने के बाद मंजू दिवाकर अपने भाई और भतीजा संदीप दिवाकर उम्र 16 वर्ष और अपनी 5 वर्षीय बेटी सुहानी दिवाकर के साथ वापस अपने ससुराल अमरताल आ रही थी ।

लगभग 4 से 4.10 के बीच वे बाइक से अमरताल के एमवीके प्लांट के पास पहुंचे जांजगीर से आ रही ट्रक चालक जो नशे में था, ने गाड़ी तेज गति से चलाते हुए बाइक में बैठे लोगों को अपनी चपेट मे ले लिया। ट्रक की जोरदार ठोकर से चारों बाइक सवार छिटक कर दूर जा गिरे जिनमें से एक संदीप खुराना की तुरंत मौत हो गई और मंजू दिवाकर, सुहानी दिवाकर और उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जोरदार दूर्घटना की आवाज से आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर आये और पुलिस तथा साई एंबुलेंस को फोन किया ।

See also  PM मोदी के अपील के बाद एसपी-एएसपी साइकिल से पहुंचे दफ्तर, ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

घायलों को तुरंत जांजगीर भेजा गया और वाहन चालक को भी अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया । आये दिन हो रही दूर्घटनाओ से आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर दिया है जिले से एस डी ओ पी प्रदीप सोरी , अकलतरा थाना टी आई मणिकांत पांडे, मुलमुला थाना प्रभारी तथा अन्य थाना से पुलिस बल बुला लिया गया है । अमरताल गांव के लोगों ने परिजनों के आये बिना शव उठवाने से इंकार कर दिया है । बताया जा रहा है कि मंजू दिवाकर और सुहानी दिवाकर की हालत गंभीर है ।

See also  Petrol-Diesel पर लगाई लिमिट! अब एक व्यक्ति को मिलेगा 50 लीटर फ्यूल; CG में पेट्रोल पंप मालिकों को दिए निर्देश

वाहन चालक ने बेहोश होने का नाटक कर बचाई जान

बताया जा रहा है कि वाहन चालक को लोगों ने पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया था जिससे उसका सिर फूट गया है । वाहन चालक नशे में धुत्त था । मार पड़ता देख उसने लोगों के सामने बेहोश होने का नाटक किया और उसे पुलिस के द्वारा हास्पीटल भेजा गया । समाचार लिखे जाने तक अमरताल में चक्का जाम है

See also  दुर्ग में भयानक हादसा: सिलेंडर में हुआ विस्फोट, मासूम समेत परिवार के 4 सदस्य जिंदा जले

मृतक की मां के रुदन से सबकी आंखें नम हुई

मृतक संदीप खुराना की मां जब अमरताल पहुंची और अपने बेटे के शव को देखा तो वे चीख चीख कर रोने लगी उनके रुदन को सुनकर वहां उपस्थित सभी लोगों का मन भर उठा और सबकी आंखें नम हो गई।

Related Articles

Leave a Reply