छत्तीसगढ़

गांजा तस्कर गिरफ्तार : तीन राज्यों की पुलिस को थी जिसकी तलाश वो फरसगांव में पकड़ा गया

फरसगाँव। छत्तीसगढ़ के कोड़ागांव जिले में पुलिस लगातार गांजा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस दौरान में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास 23.68 किलोग्राम गांजा जब्त किया हैं। जब्त गाजे की कीमत 2 लाख 30 हजार रुपए बताई जा रही है। इसके साथ ही हुण्डई क्रेटा कार और बुलेट मोटर साइकल जप्त की गई है। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है । 

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम सुब्रत राय है। बताया जा रहा है कि, छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ ही आन्ध्रप्रदेश और उत्तरप्रदेश की पुलिस भी आरोपी की तलाश कर रही थी। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि, एक हाई प्रोफाईल अंतर्राज्जीय गांजा तस्कर  गांजा लेकर फरसगांव की तरफ जा रहे है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

कार और बुलेट बाइक भी बरामद

पकड़े गए आरोपी के पास 23.68 किलोग्राम गांजा जब्त किया हैं। जिसकी कीमत 2 लाख 30 हजार रूपए बताई जा रही है। इसके साथ ही हुण्डई क्रेटा कार और बुलेट मोटर साइकल जप्त की गई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

Related Articles

Leave a Reply