छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : कुदरी बैराज में डूबने से एक बालक की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

जांजगीर चांपा। चांपा क्षेत्र के प्रसिद्ध कुदरी बैराज में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां नहाने के दौरान एक 12 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान चिराग साहू पिता हेमलाल साहू, निवासी लालपुर थाना कोटा (बिलासपुर) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, चिराग इन दिनों महुदा गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां आया हुआ था। शनिवार की सुबह वह अपने परिजनों के साथ कुदरी बैराज में नहाने गया था। नहाते समय चिराग गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) को सूचना दी। राहत दल ने तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कुछ समय बाद बच्चे को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।

इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

Related Articles

Leave a Reply