छत्तीसगढ़बिलासपुर

धान खरीदी केंद्र में किसानों से खुलेआम पैसों की अवैध वसूली, वीडियो हुआ वायरल…

बिलासपुर. जिले के रतनपुर स्थित धान खरीदी केंद्र में किसानों से अवैध रूप से पैसे वसूलने का मामला सामने आया है. धान के तौल के नाम पर किसानों से खुलेआम पैसे लिए जा रहे हैं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि धान खरीदी केंद्र पर कुछ कर्मचारी किसानों से अवैध वसूली कर रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद केंद्र की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.

See also  CMA फाइनल परीक्षा में दुर्ग के गौरव शर्मा ने छत्तीसगढ़ में हासिल की टॉप रैंक, देश में प्राप्त किया 32वां स्थान

यह पहली बार नहीं है जब धान खरीदी केंद्र में गड़बड़ी का मामला सामने आया हो. इससे पहले भी धान के शॉर्टेज और अन्य अनियमितताओं की खबरें आई थीं, लेकिन इस नए वीडियो ने प्रशासन की कार्यशैली पर और भी सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कौन से कड़े कदम उठाता है और किसानों से अवैध वसूली करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई होती है या नहीं.

See also  तेज रफ्तार हाईवा और बस में टक्कर, दर्जनों यात्री घायल

Related Articles

Leave a Reply