छत्तीसगढ़

मुंगेली-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की टक्कर में 3 दोस्तों की मौत

मुंगेली. मुंगेली-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. जिला पंचायत धरमपुरा के पास अनियंत्रित कार ने बाइक को टक्कर मार दी. जरहागांव से भटगांव की ओर जा रहे तीन युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई. एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो ने इलाजे के दौरान दम तोड़ दिया.

जरहागांव थाना प्रभारी शोभा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि , यह घटना 13 अप्रैल की है, जिसमें एक युवक भटगांव निवासी राधेश्याम निर्मलकर की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि दो अन्य जरहागांव निवासी आर्यन निर्मलकर और बिलासपुर निवासी शुभम निर्मलकर की मौत आज उपचार के दौरान हुई.

See also  4 दिन में फिर बढ़े पेट्रोल – डीजल के दाम, रायपुर में 104 रुपये के पार, और हो सकता है महंगा

घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है. उनका आरोप है कि निर्माणाधीन टोल नाके के पास सड़क के बीच में बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जो लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं. मृतक के परिजनों का आरोप है कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार गड्ढे से बचने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान यह बड़ा हादसा हुआ.

परिजनों ने सड़क निर्माण में लगे ठेकेदार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर सख्त कदम उठाए जाएं. इसके साथ ही तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों पर रोक लगाई जा सके.

परिजनों का यह भी कहना है कि इस एनएच के निर्माण कार्य की धीमी गति और अधूरी सड़क पहले से ही जानलेवा बनी हुई थी, अब निर्माण के बाद उभर रहे गड्ढे मौत का दरवाजा बनते जा रहे हैं. एक तरफ टोल प्लाजा का काम तेजी से किया जा रहा है,जिससे टोल टैक्स लिया जा सके l वहीं दूसरी ओर सड़क की हालत बदहाल बनी हुई है. फिलहाल पुलिस इस हादसे से जुड़े विवेचना में जुट गई है , लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर जिम्मेदारों की लापरवाही और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

See also  गोलबाजार में कपड़ा दुकान की छत तोड़कर घुसे चोर, नकदी समेटकर हुए फरार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Related Articles

Leave a Reply