छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना नहीं होगी बंद, लखपति दीदी सम्मान सम्मेलन में बोले सीएम साय, कहा करोड़पति दीदी बनाने का है लक्ष्य

रायपुर :मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लखपति दीदी ग्राम पोर्टल का शुभारंभ किया.इस दौरान उन्होंने महतारी वंदन योजना को लेकर भी बयान दिया. सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि जब हम महतारी वंदन योजना को शुरू कर रहे थे तो विपक्ष इस पर हस रहा था कि यह 2 महीने में बंद हो जाएगा. लेकिन हम आपको बताना चाहते हैं कि हम 24 किस्त दे चुके हैं जिसमें कुल 15000 करोड़ रुपए का भुगतान हो चुका है. उन्होंने कहा कि ये लगातार चालू रहेगा. ये बातें सीएम ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित लखपति दीदी सम्मान सम्मेलन में कही.

लखपति दीदी को IIM रायपुर देगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि लखपति दीदी को करोड़पति बनने के लिए काम किया जाएगा. हमारी सरकार इसके लिए काम कर रही है. उन्होंने कहा कि इसके लिए आईआईएम रायपुर प्रशिक्षण देगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए एक पोर्टल भी लॉन्च हुआ है. सीएम ने कहा कि जब हर गांव में लखपति दीदी होगी तो उस गांव को लखपति गांव घोषित करेंगे और इसके लिए भी योजना को तैयार किया गया है. उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के लिए यह जरूरी है कि सभी महिलाएं शिक्षित हो.क्योंकि जो महिलाएं शिक्षित होंगी वह दो घर को शिक्षित करेंगी. शादी से पहले अपने घर को और शादी के बाद जहां वो जाएंगे उस घर को.यही छत्तीसगढ़ के विकास का मजबूत आधार भी बनेगा.

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 2 साल में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए हैं. इस काम में महिला स्व-सहायता समूह साथ चल रहे हैं. महिलाएं इसमें हिस्सेदारी ले रही है. इससे लगातार देश का विकास हो रहा है. उन्होंने कहा कि यह जानकर काफी खुशी होती है कि हमारी दीदियां ड्रोन उड़ा रही हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके साथ हमारी सरकार खड़ी है और हर तरह से मदद करने को तैयार है.

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

लखपति दीदी सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अभी तक आठ लखपति दीदी बन चुकी है. उन्होंने कहा कि जो प्रयास शुरु किया गया है यह काफी महत्वपूर्ण है. जब हम लोग 2023 में इस कार्यक्रम को शुरू कर रहे थे तो विपक्ष के लोग यह कहते थे कि अरे इसका क्या होगा. हम लोग भी इस बात की चिंता कर रहे थे कि यह सफल होगा कि नहीं होगा. मैं आज इस मंच से कहना चाहता हूं आगे इस तरह का मंच बने. उसमें मैं रहूं या ना रहूं. हम लोग रहे या ना रहे. बीजेपी का जो कोई होगा अब हमारा लक्ष्य लखपति दीदी नहीं करोड़पति दीदी का है.

See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा

‘करोड़पति दीदी बनाना है लक्ष्य’

विजय शर्मा ने कहा आज पूरे छत्तीसगढ़ में 8 लाख लखपति दीदी हैं जो आने वाले समय में करोड़पति बनेगी. उन्होंने कहा कि महिलाओं के विकास के लिए जो काम छत्तीसगढ़ सरकार कर रही है वह पूरे देश में सबसे अलग है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जब इसका उद्घाटन कर रहे थे तो यह बात कही जा रही थी कि इसका क्या होगा. लेकिन अब हम आपको यह कह सकते हैं कि लखपति दीदी के बजाय अब हम करोड़पति दीदी बना रहे हैं और अब आने वाले समय में हम लखपति गांव बनाएंगे.

Related Articles

Leave a Reply