रायपुर

पूर्व मंत्री कवासी लखमा समेत इन चार नेताओं के घर पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, भारी संख्या में CRPF की तैनाती

पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के आवास पर छापेमारी
ईडी की टीम सुकमा और रायपुर में छापेमारी कर रही
बड़ी संख्या में छापेमारी के दौरान सीआरपीएफ की तैनाती
आबकारी घोटाले को लेकर चल रही है छापेमारी

रायपुर

छत्तीसगढ़ में सुबह से ईडी की बड़ी कार्रवाई चल रही है। चार ठिकानों पर ईडी छापेमारी कर रही है। इसमें पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी शामिल हैं। लखमा के ठिकानों पर ईडी की टीम सुबह-सुबह दबिश दी है। इसके साथ अन्य नेताओं के घर पर भी छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई शराब घोटाले को लेकर हो रही है। हालांकि ईडी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

सुकमा में हो रही छापेमारी

दरअसल, पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के गृह निवास नागारास समेत 4 ठिकानों पर छापा पड़ा है। यह छापेमारी पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, ठेकेदार RSSB के घर ईडी कार्रवाई कर रही है। इसके बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। कवासी लखमा कोंटा से विधायक रहे हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल के पिता के खिलाफ एफआइआर दर्ज, ये है मामला

बड़ी संख्या में सीआरपीएफ जवानों की तैनाती

वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बेटे हैं। बताया जा रहा है कि शराब घोटाले में ईडी ने कुछ दिन पहले केस दर्ज किया था। शायद उसी मामले में कार्रवाई हो रही है। यह छापेमारी सुकमा और रायपुर में हो रही है। इस छापेमारी को डीएमएफ फंड स्कैम से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि ईडी इस मामले में लंबे समय से कार्रवाई कर रही है। आबकारी घोटाले में कई लोगों जेल में भी हैं। साथ ही बीतते समय के साथ जांच का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। ईडी की छापेमारी के बाद जांच का दायरा और बढ़ सकता है। कवासी लखमा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बड़े नेता हैं। वह हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं।

See also  कभी कुवैत में भी चलते थे अठन्नी, चवन्नी और आना… PM मोदी ने बताया- 'मिनी हिंदुस्तान'

Related Articles

Leave a Reply