छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चाम्पा के टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मूट कोर्ट का किया गया आयोजन

जांजगीर-चाम्पा के टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मूट कोर्ट का आयोजन किया गया. यहां अतिथि के रूप में सहायक कलेक्टर आईएएस दुर्गा प्रसाद अधिकारी, न्यायाधीश प्रियंका अग्रवाल, प्रगति चौहान और एडिशनल एसपी उमेश कश्यप मौजूद थे. मूट कोर्ट में NDPS के केस को लेकर छात्र-छात्राओं ने मंचन किया और छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग किरदार निभाया.

एलएलबी के छात्र-छात्राओं ने कहा कि मूट कोर्ट सीखने क़ा बड़ा माध्यम है. कोर्ट में सुनवाई के दौरान जो प्रक्रिया अपनाई जाती है, उसी प्रक्रिया को आभासी और काल्पनिक रुप से मूट कोर्ट के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने केस का मंचन किया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने जज, वकील, आरोपी, गवाह, पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई. मूट कोर्ट में पहुंचे अफसरों ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया और कहा कि मूट कोर्ट से निश्चित ही छात्र-छात्राओं को सीखने को मिलेगा!

See also  छत्तीसगढ़ में फिर कैंसिल हुआ CM का जनदर्शन, इस वजह से नहीं सुन पाए जनता की समस्याएं

Related Articles

Leave a Reply