छत्तीसगढ़रायपुर

किरण सिंहदेव फिर बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, विनोद तावड़े ने की घोषणा

रायपुर। किरण सिंहदेव को एक बार फिर से छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने किरण सिंहदेव के नाम की घोषणा की. इसके साथ ही भाजपा का प्रदेश संगठन चुनाव पूरा हो गया है.

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र के सभी नेताओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की दृष्टि से काम करने का दोबारा अवसर दिया है. पूर्व अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है. जिसके बाद से महत्वूर्ण भूमिका के लिए मुझें चुना गया था. हमने एकजुटता के साथ सदस्यता अभियान समेत लोकसभा और उप चुनाव में जीत हासिल की है. हमने 60 लाख सदस्यों के लक्ष्य को स्वीकार कर उसे पूरा किया. हमने पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यकाल में काम किया है.

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

जगदलपुर से पहली बार के विधायक हैं किरण सिंह देव

  • किरण सिंह देव जगदलपुर से विधानसभा चुनाव 2023 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं, लेकिन वे बीते कई वर्षों से पार्टी के लिए काम करते आ रहे हैं।
  • 1985 में छात्रसंघ के अध्यक्ष बने थे। इसके बाद 1998 से 2000 तक उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनाया गया था। 17 सितंबर 1962 को जन्मे किरण सिंह देव पेशे से वकील हैं।
  • पार्टी के लिए भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वे 2002 से 2005 तक जिला अध्यक्ष, 2005 से 2009 तक प्रदेश महामंत्री, और फिर 2014 तक प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रहे हैं।
  • सामान्य वर्ग से आने वाले किरण सिंह देव जगदलपुर नगर निगम के महापौर (2009-2014) भी रह चुके हैं। साफ-सुथरी छवि होने के कारण कई बड़े नेता उन्हें पसंद करते हैं।
See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

Related Articles

Leave a Reply