छत्तीसगढ़

जंगल में पेड़ पर लटकी मिली छात्र की सड़ी लाश, 31 जनवरी को स्कूल जाने के नाम पर निकला था घर से

बिलाईगढ़। 31 जनवरी को घर से स्कूल जाने के नाम पर निकले छात्र की सड़ी लाश 10 दिन बाद चनामुड़ा के जंगल में पेड़ पर लटकी हुई मिली है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पेड़ पर लटकी सड़ी लाश की पहचान सरसीवा, बिलासपुर निवासी दीपेश चौहान के तौर पर हुई है. मृतक सरिया में अपने चाचा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा था. 31 जनवरी को वह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, जिसके बाद वापस घर लौटकर नहीं आया. परिजनों ने 5 फरवरी को सरिया थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी. अब जंगल में लाश मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

Related Articles

Leave a Reply