छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार बोलेरो पलटने से 15 लोग घायल, 9 की हालत गंभीर

गरियाबंद। जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 15 लोग घायल हो गए. इस हादसे में 9 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया है. बताया जा रहा कि छट्टी कार्यक्रम से परिवार लौट रहा था, तभी ये हादसा हुआ.

See also  छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी... हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती से हटाई रोक, अब 5,967 नियुक्तियों का रास्ता साफ

जानकारी के मुताबिक, छट्ठी कार्यक्रम में ग्राम बोरसी के लोग गरियाबंद के देवभोग के पास स्थित कोकड़ीमाल गांव रिश्तेदारी में गए थे. वापसी के समय काश नाले पर रात में ड्राइवर को मोड़ समझ में नहीं आया, जिसके चलते बोलेरो पिकअप नदी में पलट गई. इस हादसे में वाहन में सवार सभी 15 लोग घायल हुए हैं. 9 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है.

See also  CGBSE 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा रद्द, नया टाइम टेबल जारी, प्रश्न पत्र वायरल होने पर लिया गया फैसला

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके परर पहुंची, लेकिन, उस समय हादसे को काफी देर हो गया था. हालांकि नगर के युवकों ने गरियाबंद से 6 किलोमीटर दूर पहुंचकर घायलों को वाहनों से गरियाबंद अस्पताल लाकर भर्ती करा दिया था.

Related Articles

Leave a Reply