जांजगीर चांपा

मुनाफारी, अधिक मूल्य पर यूरिया खाद की बिक्री……SDM के निर्देश पर खाद भंडार सील

जांजगीर-चांपा

डभरा में नवपदस्थ एस डी एम श्री के एस पैकरा ने पदभार ग्रहण करते ही रासायनिक खाद की बिक्री में अधिक मुनाफाखोरी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के निर्देश पर जिले में खाद के अवैध भंडारण और मुनाफाखोरी के खिलाफ अभियान चालाया जा रहा है। इस क्रम में आज डभरा अनुविभाग के नवपदस्थ एस डी एम श्री के एस पैकरा और कृषि विभाग की टीम ने डभरा के मेसर्स मदनलाल अग्रवाल खाद भण्डार का आकस्मिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान, विकेता के फर्म को उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985के धारा 3(3) के तहत सील बंद की कार्यवाही की गई। मदन लाल अग्रवाल द्वारा यूरिया खाद मूल्य से अधिक कीमत 500 रूपये में विक्रय करने के कारण यह कार्यवाही की गई है।

See also  नशीले पदार्थों को नष्ट करने का निर्णय, BSP की भट्ठी में जलेगा गांजा-चरस

Related Articles

Leave a Reply