छत्तीसगढ़रायपुर

4 साल में 249 करोड़ का हेलीकॉप्टर चढ़ गए छत्तीसगढ़ के माननीय , विधानसभा में दी गई चौकाने वाली जानकारी

रायपुर विधानसभा में हेलीकाप्टर के किराये को लेकर चौकाने वाली जानकारी सामने आयी। भाटापारा से कांग्रेस विधायक इंद्र साव के सवाल के जवाब में सरकार ने उत्तर दिया कि सरकार ने पिछले चार साल में 249 करोड़ रु हेलीकॉप्टर का किराया दिया है। मांगी गयी जानकारी पर साल 2021 -22 से जनवरी 2025 तक हेलीकॉप्टर के किराये की जानकारी दी गयी। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस विधायक इंद्र साव के सवाल पर लिखित जानकारी दी।  मुख्यमंत्री ने बताया कि..

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

साल 2021-22 में 24 करोड़ 82 लाख 34 हजार 942 रुपए की राशि का भुगतान किया गया।

साल 2022-23 में 78 करोड़ 70 लाख 74 हजार 52 रुपए की राशि का भुगतान किया गया।

साल 2023-24 में 89 करोड़ 50 लाख 33 हजार 999 रुपए का भुगतान किया गया।

साल 2024-25 में 31 जनवरी तक 56 करोड़ 11 लाख 99 हजार 825 रुपए की राशि का भुगतान किया गया।

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

Related Articles

Leave a Reply