छत्तीसगढ़

दर्दनाक हादसा : पटाखा दुकान में आग लगने से तीन बच्चे समेत पांच लोगों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बलरामपुर रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज की सीमा से सटे झारखंड के ग्राम गोदरमाना में आज सुबह दर्दनाक घटना हो गई। पटाखा दुकान में आग लगने से तीन बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को जेसीबी से दीवाल तोड़कर बाहर निकाला गया। जान गंवाने वाले सभी मृतक एक ही परिवार के थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

See also  अकलतरा नपा अध्यक्ष पर एफआईआर… नगर अध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी

जानकारी के मुताबिक, रामानुजगंज के सरहदी क्षेत्र झारखंड के गोदरमाना की ये घटना है। पटाखा दुकान में आज सुबह कुछ लोग पटाखा खरीदने के लिए पहुंचे थे। पटाखा दुकान के संचालक ने डेमो दिखाने के लिए पटाखा फोड़ा। इसी दौरान पटाखे की चिंगारी दुकान के अंदर रखे पटाखे में जा गिरी। देखते ही देखते दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान संचालक समेत घर के पांच लोग खुद को बचाने के लिए एक कमरे के अंदर बंद कर लिये।

See also  शराब की कीमतों में 1 अप्रैल से बदलाव : कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी

कमरे में धुआं भर गया और पांचों धुएं की वजह से बेहोश हो गये। थोड़ी देर में ही सभी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि जेसीबी से दीवार तोड़कर सभी के शव को बाहर निकाला गया था।

See also  संजय पार्क में कुत्तों का हमला: 15 हिरणों की दर्दनाक मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

घटना में जान गंवाने वालों में कुश कुमार 46 दुकान संचालक, अजीत केसरी 45 निवासी गोदरमाना, आयुष कुमार केसरी 8 वर्ष, पीयूष केसरी 7 वर्ष और सुशीला 14 वर्ष शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply