छत्तीसगढ़

ऑपरेशन थियेटर तक पहुंचा बारिश का पानी, जिला अस्पताल जलमग्न

राजनांदगांव। जिले में भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते जिला अस्पताल में पानी घुस गया है। अस्पताल के माइनर ओटी, ओपीडी, जनरल वार्ड, महिला वार्ड और ऑपरेशन थियेटर में 3 फीट तक पानी बह रहा है। अस्पताल में स्थित पुलिस चौकी में भी पानी बह रहा है। District Hospital दरअसल, वार्डों में पानी पहुंचाने के कारण मरीजों को डर सताने लगा है कि, कहीं नाले से होकर आने वाले बरसाती पानी में जहरीले सांप-बिच्छू न आ जाए। प्रशासन की तरफ से करोड़ों की लागत से निर्माण कार्य कराए जाने के बावजूद जलनिकासी व्यवस्था को सुधारने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लगभग हर बार बारिश के समय अस्पताल परिसर में पानी घुस जाता है। ड्रेनेज सिस्टम जाम होने के कारण हमेशा यह स्थिति उत्पन्न होती है। अस्पताल परिसर में पानी घुसने के कारण नीचे रखे दवाइयां सहित अन्य सामानों को नुकसान पहुंचा है। जिला चिकित्सालय तक पहुंचाने के लिए सड़क पर 3 से 4 फीट पानी भरा हुआ है। पार्किंग में रखे बाइक भी पानी में डूब गए हैं। यदि समय रहते प्रशासन ने उचित कदम नहीं उठाया, तो भारी नुकसान हो सकता है।

See also  जांजगीर-चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, म्यूल अकाउंट के तीन फरार आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply