छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: नाबालिग से रेप का आरोपी पकड़ाया, शादी का झांसा देकर भगा ले गया था

जांजगीर चांपा : पुलिस ने नाबालिग लड़की से रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजय कुमार सूर्यवंशी (24) के रूप में हुई है।

नवागढ़ थाना क्षेत्र में 5 मार्च को पीड़िता के माता-पिता ने अपनी बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी नाबालिग लड़की को लेकर अपने गांव अफरीद आया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लड़की को आरोपी के घर से बरामद किया।

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, कांग्रेस नेताओं को देंगे ट्रेनिंग, सत्र को करेंगे संबोधित

शादी का झांसा देकर रेप

महिला पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे प्रेम और शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। वह उसे फरीदाबाद और हरियाणा ले गया, जहां कुछ दिनों तक रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

Related Articles

Leave a Reply