छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : तालाब किनारे मिला 60 वर्षीय किसान का शव, शौच के लिए गया था, वापस नहीं लौटा

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम भडेसर में एक बुजुर्ग किसान की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बुधराम यादव (60) रोज की तरह सुबह 4 बजे टॉर्च लेकर शौच के लिए गया था लेकिन वापस नहीं लौटा।

घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह तालाब के पास ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का सिर पानी में डूबा देखा। ग्रामीणों ने तुरंत शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान बुधराम यादव के रूप में हुई।

See also  तेज रफ्तार हाईवा और बस में टक्कर, दर्जनों यात्री घायल

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पैर फिसलने से तालाब में गिरने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

See also  CMA फाइनल परीक्षा में दुर्ग के गौरव शर्मा ने छत्तीसगढ़ में हासिल की टॉप रैंक, देश में प्राप्त किया 32वां स्थान

Related Articles

Leave a Reply