छत्तीसगढ़

शराब शौकीनों के लिए खुशखबरी: 1 अप्रैल से 4 फीसदी सस्ती होगी अंग्रेजी शराब, 120 रुपए में मिलेगी गोवा; देखें नई रेट लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए शराब की नई दरों की घोषणा कर दी है. विभाग का दावा है कि एक अप्रैल से शराब की कीमतों में 4 प्रतिशत की कमी आएगी, जिससे 1000 रुपये की बोतल पर ग्राहकों को 40 रुपये तक की राहत मिलेगी. इसी तरह मैकडॉवेल नंबर वन का पौव्वा छत्तीसगढ़ में नहीं बिकेगा.

See also  CMA फाइनल परीक्षा में दुर्ग के गौरव शर्मा ने छत्तीसगढ़ में हासिल की टॉप रैंक, देश में प्राप्त किया 32वां स्थान

नई नीति के तहत शराब खरीदी प्रक्रिया हुई पूरी

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने थोक में शराब खरीदने के लिए रेट ऑफर जारी किए, जिससे शराब की सप्लाई कम कीमत पर सुनिश्चित की जा सके. 20 मार्च को रेट ऑफर खोला गया, जिसमें कंपनियों के साथ बातचीत कर समझौता किया गया. इसके बाद शराब की फुटकर दरें तय कर सभी जिलों के कलेक्टरों को सर्कुलर भेजा गया.

See also  हसदेव नदी में गिरी तेज रफ्तार दो बाइक, सवार एक युवक की मौत, तीन गंभीर

67 नई शराब दुकानें खुलेंगी

1 अप्रैल से नई आबकारी नीति लागू होगी, जिसके तहत प्रदेश में शराब बिक्री होगी. आबकारी विभाग ने इस साल 67 नई शराब दुकानें खोलने का निर्णय लिया है. इस संबंध में कलेक्टरों से प्रस्ताव मांगे गए हैं. वर्तमान में प्रदेश में 674 शराब दुकानें संचालित हैं, जिनमें प्रीमियम शॉप्स भी शामिल हैं. लेकिन आबकारी विभाग के निर्णयों को लेकर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि कुछ चुनिंदा कंपनियों की शराब ही खरीदी जा रही है

See also  चांपा में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ठिकानों पर एक साथ दबिश
undefined
undefined
undefined

Related Articles

Leave a Reply