छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में शराब ₹300 तक सस्ती, टोल ₹15 तक महंगा:पेट्रोल ₹1 सस्ता, ई-ऑफिस सिस्टम लागू

1 अप्रैल 2025 यानी आज से देशभर में कई नए नियम लागू होने जा रहे हैं। ये बदलाव टैक्स, बैंकिंग, बीमा, सार्वजनिक सेवाओं और परिवहन से जुड़े हैं। छत्तीसगढ़ में भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे।

प्रदेश में पेट्रोल एक रुपए सस्ता हो गया है, शराब 300 रुपए तक सस्ती हो गई है। वहीं प्रदेश के 5 टोल प्लाजा पर टोल टैक्स बढ़ने से सफर महंगा भी होगा। ये बढ़ोतरी 5 रुपए से 15 रुपए तक होगी। अलग-अलग वाहनों के लिए अलग-अलग दरें तय की गई हैं।

प्रदेश में ई-ऑफिस सिस्टम लागू हो रहा है। दूसरी ओर, PAN से आधार लिंक नहीं करने पर फाइन लगेगा, जिससे टैक्सपेयर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

DA बढ़ा- राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को 50% से बढ़ाकर 53% कर दिया गया है। जिसका फायदा अप्रैल महीने से मिलेगा। यानी मार्च की सैलरी में ये पैसा जुड़कर आएगा।

पेट्रोल सस्ता- राज्य सरकार ने VAT की कटौती की है, इसकी वजह से आज 1 अप्रैल 2025 से लोगों को छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 1 रुपए सस्ता मिलेगा।

इन्फ्रास्ट्रक्चर- राज्य सरकार अपने बजट का 26 हजार 341 करोड़ पूंजीगत व्यय करेगी। यानी सड़कें, ब्रिज, स्कूल-कॉलेज,अस्पताल बनेंगे, ये खर्च आम लोगों की सुविधा पर होगा। ये काम आज (मंगलवार) से ही शुरू होगा।

स्कूलों की टाइमिंग बदलेगी- 2 अप्रैल से स्कूल सुबह 7 बजे से 11 बजे तक लगेंगे। दो पालियों में चलने वाले स्कूलों में बड़ी क्लासेस सुबह 8 से 3 बजे तक लगेंगी।

See also  मालगाड़ी के सामने कूदकर युवक ने आत्महत्या:- कान में डाल रखा था एयर बर्ड, आत्महत्या का कारण अज्ञात जांच में जुटी RPF पुलिस

व्यापारियों के लिए- ई-वे बिल बनवाने के नियम में सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख के सामान पर लागू किया गया है। जो आज 1 अप्रैल से लागू होगा।

  • 40 हजार व्यापारियों की 10 साल से पुरानी VAT और CST की 25 हजार से कम की बकाया राशि माफ की गई है।

ई-ऑफिस सिस्टम- आज 1 अप्रैल से जिला और संभाग कार्यालयों में ई-ऑफिस सिस्टम लागू होगा। कम्प्यूटर पर फाइलें चलेंगी।

  • संबंधित अफसर के पास संबधित फाइल पहुंचने का SMS भी पहुंचेगा।
  • शराब सस्ती – छत्तीसगढ़ में आज से शराब सस्ती हो गई है। आबकारी विभाग के मुताबिक रिटेल वाइन शॉप में अधिक बिकने वाली बोतलों में 20, 40, 150, 200 और 300 रुपए तक कम कीमतों में शराब मिलेगी। बार में भी शराब के दाम घटे हैं।

देशभर में होंगे ये बदलाव

1. इनकम टैक्स के नियमों में बदलाव

  • 1 अप्रैल से नई टैक्स व्यवस्था में नौकरी पेशा लोगों को 12 लाख रुपए तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।
  • 75 हजार के स्टैंडर्ड डिडक्शन के साथ यह छूट 12.75 लाख रुपए हो जाएगी।
  • न्यू टैक्स रिजीम में 20 से 24 लाख की इनकम के लिए 25% टैक्स का नया स्लैब भी शामिल किया गया।
  • 2.4 लाख रुपए से ज्यादा की आय पर नई टैक्स स्लैब के हिसाब से कटौती होगी।
  • सीनियर सिटीजन्स के लिए एफडी से मिलने वाले ब्याज पर टीडीएस की छूट की सीमा ₹50,000 से बढ़ाकर ₹1 लाख कर दी गई है।
See also  रायपुर में इंडिगो फ्लाइट का बड़ा हादसा टला, उतरने के दौरान रनवे से टकराकर उछला विमान; पायलट ने कराई क्रैश लैंडिंग

2. बैंकों में मिनिमम बैलेंस के नियम बदलेंगे

  • बचत खातों में न्यूनतम बैलेंस की सीमा बढ़ाई जा सकती है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और केनरा बैंक समेत कई बैंकों ने मिनिमम बैलेंस की शर्तें बदली है।
  • इन बैंकों के ग्राहकों को सीमा शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के आधार पर मिनिमम बैलेंस मेंटेन करना होगा।
  • न्यूनतम बैलेंस न रखने पर पेनल्टी लगाई जा सकती है। जो बैंक अकाउंट की कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग होगी।
  • शहरी इलाकों में 5 हजार और ग्रामीण इलाकों में 3 हजार मिनिमम बैलेंस मेंटेन करना होगा।
  • हालांकि बैंकों ने अभी ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।

3. क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड में कटौती होगी।

  • SBI और IDFC First Bank अपने क्रेडिट कार्ड के यूज पर मिलने वाले रिवॉर्ड में कटौती कर रही है।
  • एयर इंडिया SBI प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड के यूजर्स को अब एयर इंडिया की टिकट बुकिंग पर हर 100 रुपए खर्च करने पर 15 की जगह सिर्फ 5 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे।
See also  ऐसा शिवलिंग जिसका हर साल बढ़ रहा आकार, अर्धनारीश्वर रूप में पूजते हैं श्रद्धालु

4. पॉजिटिव-पे सिस्टम लागू किया जा सकता है

  • चेक में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए 50,000 रुपए से ज्यादा के चेक जारी करने पर ग्राहकों को पहले बैंक को इसकी जानकारी देनी होगी।

5. TDS लिमिट की सीमा बढ़ी

  • 6 लाख तक की रेंटल इनकम पर टैक्स नहीं
  • रेंट से होने वाली इनकम पर TDS की सीमा 2.4 लाख से बढ़कर 6 लाख हो गई है।
  • बैंक FD से मिलने वाले इंट्रेस्ट से इनकम लेने वाले सीनियर सिटीजन्स के लिए TDS की सीमा 50 हजार से बढ़कर 1 लाख हो गई है।

6. PAN और आधार लिंकिंग अनिवार्य

  • 1 अप्रैल के बाद जिनका PAN आधार से लिंक नहीं होगा, उनका PAN कार्ड ब्लॉक हो सकता है।
  • PAN और आधार लिंक नहीं है, तो डिविडेंड और कैपिटल गेन पर TDS ज्यादा कटेगा, और टैक्स रिफंड में भी देरी हो सकती है।
  • देर से लिंक कराने पर जुर्माना देना होगा।

7.निष्क्रिय UPI अकाउंट बंद होंगे

  • अगर आपका यूपीआई खाता लंबे समय से निष्क्रिय है, तो बैंक उसे बंद कर सकता है।

8. ATM से पैसे निकालने का चार्ज देना होगा

अब दूसरे बैंकों के एटीएम से महीने में केवल 3 बार ही फ्री ट्रांजेक्शन की अनुमति होगी। इसके बाद हर ट्रांजेक्शन पर 20 से 25 रुपए तक का चार्ज देने होगा।

Related Articles

Leave a Reply