छत्तीसगढ़

धान से लदा ट्रक पलटा, पेंड्रा बिलासपुर मुख्यमार्ग पर लगा लंबा जाम

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर स्थित कारीआम गांव के पास केंदा घाटी में ओवरलोड ट्रक के पलटने से रविवार को लंबा जाम लग गया. धान से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई. घटना के चलते हाईवे पर कई छोटे-बड़े वाहन जाम में फंस गए. मार्ग से गुजरने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.

केंदा घाटी में आए दिन हो रहे हादसे अब चिंता का विषय बनते जा रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि घाटी में ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही से दुर्घटनाएं आम हो चुकी हैं. वहीं, बिलासपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण सड़कें जर्जर हो चुकी हैं. कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिससे हादसों की आशंका और भी बढ़ जाती है. मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम ने यातायात को सुचारु करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं. पलटे ट्रक को हटाने और ट्रैफिक सामान्य करने का कार्य जारी है. बताया जा रहा है कि कस्टम मिलिंग के कार्य में लगी ट्रक पलटी है.

See also  छत्तीसगढ़ में राज्योत्सव 2025 : 2 से 4 नवंबर तक सभी जिला मुख्यालयों में तीन दिवसीय कार्यक्रम होंगे आयोजित, रोशनी से जगमग होंगे सरकारी भवन

बताया जा रहा है कि केंदा घाट में धान ट्रक के अलावा दो और जगहों पर वाहन किसी कारण से फंस गए हैं, जिसकी वजह लंबा जाम लगा हुआ है. हालांकि छोटी गाड़ी तो किसी तरह से निकल जा रही है लेकिन बड़ी गाड़ियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

यातायात बहाल का प्रयास जारी

बता दें कि इस मार्ग का उपयोग यात्री दुर्ग-रायपुर-बिलासपुर से होते हुए उत्तर भारत की तरफ जाने के लिए करते हैं. यही नहीं अमरकंटक से जबलपुर की तरफ जाने के लिए भी बड़ी संख्या में यात्री इस मार्ग का उपयोग करते हैं. ऐसे में स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द घाटी क्षेत्र में सड़क सुधार और ओवरलोडिंग पर सख्ती से कार्रवाई की मांग की है.

Related Articles

Leave a Reply