छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : नल कनेक्शन को लेकर चाचा-भतीजे में विवाद, भतीजों ने आरी से किया हमला, चाचा अस्पताल में भर्ती

जांजगीर-चांपा : जिले के ग्राम केरा में नल कनेक्शन को लेकर हुए विवाद में दो भतीजों ने अपने चाचा पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित को गंभीर चोटों के साथ सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित रूपेश जांगड़े के मुताबिक, उनके नाम पर पंचायत से नल कनेक्शन लिया गया था। रविवार शाम करीब 4 बजे उनके भतीजे अमन और अनुराग उसी कनेक्शन से अपने घर में पानी भर रहे थे। रूपेश ने जब उन्हें अलग कनेक्शन लेने को कहा, तो दोनों भाई भड़क गए।

भतीजों ने चाचा से की मारपीट

आरोपी भतीजों ने चाचा के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उनकी बहू सुशीला भी आ गई और वह भी गालियां देने लगी। स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब अमन घर से आरी लेकर आया और उससे हमला कर दिया। इस हमले में रूपेश को गंभीर चोटें आईं।

See also  जांजगीर चांपा में सिविल सर्जन को हटाने की मांग:700 कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

नवागढ़ थाना प्रभारी पारस पटेल ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply