छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर: क्रशर खदान में ट्रेक्टर गिरने से चालक की मौत…बिना पीएम कराये परिजनों ने हास्पिटल से लाश उठाईं…

जांजगीर-चांपा
अकलतरा के ग्राम पंचायत किरारी के क्रशर खदान में ट्रेक्टर का संतुलन बिगडऩे से चालक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि किरारी का रहने वाला सत्यनारायण यादव उम्र 35 साल सासाराम क्रशर में ट्रेक्टर चलाता है। 6 मई की शाम लगभग 5.00 बजे वह खाली ट्रेक्टर लेकर खदान में उतर रहा था तभी ट्रेक्टर का संतुलन बिगड़ा है ट्रेक्टर पलट गया जहां ट्रेक्टर पलटा वहां घुटने भर पानी भरा था। प्रत्यक्षदर्शी बीरस बाई निषाद पति आलोक निषाद ने बताया ट्रेक्टर का इंजन सत्यनारायण के उपर था और सत्यनारायण यादव का सिर पानी में डूबा था। इस घटना को देखकर वहां काम करने वाले मजदूरों ने मैनेजर को फोन किया और घटना के विषय में बताया। तब जेसीबी मंगाकर इंजन और ट्राली उठाया गया और सत्यनारायण यादव को अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर सरपंच अशोक कश्यप उपसरपंच और पंचो खदान मालिक अनुज सिंह निवासी बिहार से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हुआ।

See also  तिहरे हत्याकांड का खुलासा: एकतरफा प्रेम में युवक ने की थी विधवा की हत्या, फिर मासूम बेटे और ससुर को भी मार डाला

बिना पीएम करायें ले गए लाश

सत्यनारायण यादव की मौत और खदान मालिक की उपेक्षा से आक्रोशित लोगों ने सत्यनारायण की लाश को परिजन किरारी ले गए हैं। बताया जा रहा है परिजनों और गांव वालों ने खदान के आफिस के अंदर लाश रखकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply