छत्तीसगढ़

कचरा फेंकने को लेकर विवाद, महिला ने आरी से पड़ोसियों को मारा, एक ही परिवार के तीन लोग घायल

दुर्ग। जिले के कैलाश नगर में कचरा फेंकने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच जमकर विवाद हुआ. यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया. इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हुए हैं. घटना का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विवाद के दौरान एक महिला आरी लेकर पड़ोसियों पर हमला करने दौड़ी और उसी से मारने लगी. इसके बाद एक पुरुष ने हस्तक्षेप कर आरी छीनी. जामुल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी है.

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

जानकारी के मुताबिक, झगड़े के दौरान एक महिला ने दूसरी महिला को जमीन पर पटक दिया और उसके सीने पर लात मार दी, जिससे वह कुछ देर के लिए बेहोश हो गई. इस मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए हैं. मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला.

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस वीडियो फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने दोनों पक्षो को आश्वासन दिया है कि जांच पूरी होने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी.

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

Related Articles

Leave a Reply