छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

सक्ती: हार्वेस्टर के थ्रेसर में फंसकर तीन युवको की दर्दनाक मौत

एक युवक का सर हुआ धड़ से अलग 0 धड़ल्ले से दौड़ रही है मौत हर जगह, हर रुप में
सक्ती/जांजगीर-चांपा
मालखरौदा में तीन बाइक सवार युवक एक थ्रेशर से टकराकर फंस गये और कुछ ही देर में उनका करुण और वीभत्स अंत हो गया। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश और पंजाब की ओर से धान काटने वाली मशीन हार्वेस्टर और थ्रेसर लेकर गाड़ी चालक फिलहाल धान उत्पादक क्षेत्रों में घूम रहे हैं। ऐसे ही एक मशीन मालखरौदा क्षेत्र में आयी हुईं। यह मशीन मालिक किसी किसान के खेत से धान काटकर लौट रही थी और जब यह मशीन निष्ठा पेट्रोल पंप और मिशन चौक के आसपास पहुंची, उसी समय तीन युवक बाइक में सवार होकर आ रहे थे। अचानक ही संतुलन बिगड़ा और जाकर वे बाइक सवार युवक हार्वेस्टर के नुकीले दांते से टकरा गये जिसमें से तीनों युवक जाकर मशीन के धारदार दांतों में फंस गये उनमें से एक युवक का सर हार्वेस्टर के नुकीले दांते में फंसकर लटक गया तो दूसरे का सर कटकर अलग हो गया और तीसरा भी हार्वेस्टर के नुकीले दांते में फंसकर मौत हो गई। इनमें से दो युवक नागेश्वर चंद्रा पिता दाऊलाल चंद्रा तथा शेर सिंह सिदार पिता परदेशी सिदार पास ही स्थित सतगढ के बताये जा रहे और समाचार लिखे जाने तक तीसरे युवक का नाम पता नहीं चल पाया है।

See also  जांजगीर चांपा जिपं उपाध्यक्ष की माता के निधन पर शोक श्रद्धांजलि

नियमों और मानकों को परे रखकर हो रहा सारा काम
छत्तीसगढ़ आज संभावनाओं से भरा राज्य बन गया है जहां हर तरह के लोग, हर तरह के व्यवसाय लेकर आ रहे हैं और छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा कहते हुए हर अच्छी चीज का स्वागत यहां हो रहा है लेकिन हर मशीन की तरह हार्वेस्टर के भी नुकसान है इसलिए इसके लिए भी नियम बनाया गया है कि इसके नुकीले दांते खेत में जाकर लगायें जाये और मुख्य सड़कों पर निकाल कर ही चला जाए साथ ही ऐसे बाहर से आने वाले हार्वेस्टर का रिकार्ड भी थाने में होना चाहिए लेकिन कुछ रुपयों के लालच में ऐसे खतरनाक मशीनों को सड़कों पर खुला दौडऩे छोड़ दिया जाता है और यह लापरवाही किसी के परिवार को जीवन भर न भूलने वाला दुख दे जाती है।

See also  छत्तीसगढ़: तीन जनसूचना अधिकारी को समयावधि में जानकारी नहीं देने के पांच मामलों में सवा लाख रूपए का अर्थदण्ड

Related Articles

Leave a Reply